जिला पैक्स कर्मी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला पैक्स कर्मी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला पैक्स कर्मी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: जिला पैक्स कर्मी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैक्स कर्मी मंगलवार को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। मालूम हो कि जिले भर के सभी पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर 27 दिसंबर से ही धान अधिप्राप्ति का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। जिसके चलते जिले भर में धान अधिप्राप्ति का कार्य ठप है। आज सभी प्रखंडों के पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर झंडा मैदान से टावर चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत अपनी मांगों में बताया गया कि खरीफ मौसम 2011-12 से 2021-22 तक पैक्स का कमीशन एवं परिवहन बकाया है। जिसका भुगतान अविलंब पैक्सो को किया जाए, राइस मिलरो द्वारा पैक्सो से 5 से 6 केजी प्रति क्विंटल धान की कटौती की जा रही है जिसे बंद किया जाए। पैक्स कर्मी को मानदेय देना सुनिश्चित किया जाए आदि अन्य मांगे शामिल है।

इस बाबत संघ के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने कहा कि पैक्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जिले के सभी प्रखंडों के पैक्स कर्मी धान अधिप्राप्ति का कार्य नहीं करने से संबंधित आवेदन अधिकारियों को लिखित रूप में दे चुके है। हम सभी पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके कारण धान अधिप्राप्ति का कार्य ठप है।

लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सूट तक नहीं लिया है। मौके पर मंटू कुमार विश्वकर्मा छोटे लाल विश्वकर्मा ओमप्रकाश सिंह अभिनंदन प्रसाद सिंह एतवारी महतो भुनेश्वर मंडल गंगाधर प्रसाद सिंह विकास कुमार सिंह कालीचरण महतो प्रदीप यादव देवकी यादव अशोक कुमार दास टेकलाल महतो समेत कई पैक्स कर्मी मौजूद थे।




