फर्जी वंशावली बनकर जमीन बिक्री मामला में पोटका के मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल विधायक संजीव सरदार तथा उपायुक्त राजीव रंजन से मिलकर , ज्ञापन सौंपते हुए किया कार्रवाई की मांग।
पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम का फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला तूल पकड़ लिया है।

फर्जी वंशावली बनकर जमीन बिक्री मामला में पोटका के मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल विधायक संजीव सरदार तथा उपायुक्त राजीव रंजन से मिलकर , ज्ञापन सौंपते हुए किया कार्रवाई की मांग।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर / पोटका
पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम का फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पानो सरदार के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक संजीव सरदार तथा उपायुक्त राजीव रंजन से मिला एवं हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखा। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन नामजद लोगों में एक

गुलाम सरवर (कपाली),दूसरा मो.अकबर(कपाली) तथा तीसरा सैरुन निशा (पारडीह) ने मौजा गंगाडीह में स्थित खाता संख्या-234 के प्लोट संख्या-174, 180,व 185 में कुल रकवा 182.50 डिसमिल जमीन मुखिया कार्तिक मुर्मू का फर्जी वंशावली बनाकर एनडीआरएस संख्या 528/2026-27 में बिक्री कर धोखाधड़ी किया गया है।
उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुखिया के खिलाफ यह एक गहरा षड़यंत्र है। अतः जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाए। इस संबंध में जिला निबंधन पदाधिकारी, पोटका सीओ निकीता बाला व कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को भी सूचित किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में मुखिया दुखनीमाई सरदार, मुखिया अमृत माझी,मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया बिदेन सरदार,मुखिया सिमती सरदार, मुखिया सावित्री हांसदा,मुखिया संगीता सरदार, मुखिया आशा सरदार, मुखिया कालीपद सरदार, मुखिया चंद्रभूषण सरदार,मुखिया श्रीराम सोरेन,मुखिया कार्तिक मुर्मू व मुखिया अर्धेंदु सरदार सहित अन्य शामिल थे।




