Breaking Newsझारखण्डहेल्थ

हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

स्थानीय लोगों की हुई जांच

संयुक्ता न्युज डेस्क

हजारीबाग – झुमरा के कव्वाली गांव में ज्ञान ज्योति पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज हजारीबाग के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप के आयोजन में महाविद्यालय के निर्देशक शंभू मेहता ने पूरा सहयोग किया.

बता दें कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जागरूकता का घोर अभाव है। जिसके लिए ज्ञान ज्योति पारा मेडिकल कॉलेज कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास प्रारंभ किया है। कैंप में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में काफी उत्साह देखा गया। समाजसेवी प्रभात सिंह द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया. ग्रामीणों तथा महाविद्यालय को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सब नव्य को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा इस तरह के कैंप के आयोजन से कुछ गंभीर बीमारी होने के पूर्व ही पता चल जाता है। महाविद्यालय प्रबंधन से उन्होंने कि इस तरह के हेल्थ कैंप झुमरा एवं आसपास के सभी गांव में आयोजन करने का आग्रह किया।

कैंप में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमें बीपी ,शुगर ,ब्लड ग्रुप ,ब्लड प्रेशर ,मलेरिया ,टाइफाइड एवं अनेक प्रकार के जनरल बीमारियों का इलाज किया गया। शिविर में आने वाले रोगियों की जांच के लिए डॉक्टर आलोक राय ,श्वेता सिंह ,रवि कुमार नीतू सिन्हा ,उज्जवल कुमार ,मोहन कुमार काजल कुमारी एवं मनोज कुमार मौजूद थे। उन्होंने रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। ज्ञान ज्योति पैरामेडिकल एंड फार्मेसी कॉलेज हजारीबाग के विद्यार्थियों ने इस कैंप में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया.

Related Articles

Back to top button