Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पीरटांड़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन, सुरेश साव ने किया स्वागत

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में मंगलवार को भाजपा ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

पीरटांड़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन, सुरेश साव ने किया स्वागत

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में मंगलवार को भाजपा ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। बांध पंचायत और मधुबन पंचायत के भोलाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता सुरेश साव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वालों का उत्साह देखने लायक रहा।

रशिक लाल हेम्ब्रम और सुशील मुर्मू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश साव ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीरटांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कई गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, शुद्ध पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्थिति ऐसी है कि सड़क नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को आज भी खाट पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद क्षेत्र के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। आदिवासी-मूलवासी के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार ने इस समुदाय को केवल वोट बैंक बनाकर रख दिया है। हेमंत सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

सुरेश साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना संगठन को नई मजबूती देगा। उन्होंने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए जोहार कहा।

ये लोग हुए भाजपा में शामिल भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बाबुराम हेम्ब्रम, कारमाचान्द सोरेन, शिखर मुर्मू, रामचन्द्र हेम्ब्रम, बिनोद सोरेन, अरबिन्द सोरेन, पतिराम सोरेन, बुधन मरांडी, सानू मरांडी, बिनोद मरांडी, सुन्दर लाल मरांडी, सुशील हांसदा, गणेश सोरेन, पंकज मुर्मू, मुन्शी हांसदा, रसीला सोरेन, शनीचर हांसदा, महेन्द्र मुर्मू, भोला टुडू, सूरजमुनी देवी और चुडकी देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

मौके पर श्याम प्रसाद, बुधन हेम्ब्रम, मांझी हड़ाम भीम लाल सोरेन, अर्जुन हेम्ब्रम और अमर तुरी समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
पीरटांड़ में भाजपा की इस सदस्यता मुहिम को संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button