Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पिठाक्यारी बस्ती में बड़ी चोरी, चार घरों से 5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ।

थाना क्षेत्र के पिठाक्यारी बस्ती में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया

पिठाक्यारी बस्ती में बड़ी चोरी, चार घरों से 5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ।

निरसा : थाना क्षेत्र के पिठाक्यारी बस्ती में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाते हुए लगभग पाँच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना के समय चारों घरों में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था,

जिससे अपराधियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। भुक्तभोगियों के अनुसार, घरों में रखे कीमती आभूषण, नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान चोरी हो गए। पीड़ित परिवारों ने बताया कि घटना के समय वे किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है।

चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह कृत्य बस्ती के ही कुछ असामाजिक तत्वों के युवकों द्वारा किया गया है, जो पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन युवकों के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज की गई थीं,

लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद निरसा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने भुक्तभोगियों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश की।

 

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, घटना के बाद से बस्ती में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है

Related Articles

Back to top button