आगामी 15 को होगा रेल आन्दोलन, विधायक ने किया बैठक,जाने किस लिए होगा आन्दोलन।
हजारों की संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का लोगों से विधायक ने किया आह्वान।

आगामी 15 तारीख को परसाबाद में होने वाले रेल आंदोलन को सफल बनाने हेतू विधायक ने की बैठक।
हजारों की संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का लोगों से विधायक ने किया आह्वान।

हजारीबाग/कोडरमा: बरकट्ठा विधनसभा विधायक अमित कुमार यादव ने आगामी 15 तारीख को परसाबाद में होने वाले रेल आंदोलन को सफल करने हेतू आज जयनगर, हिरोडीह स्टेशन में बैठक आयोजित किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए हजारों की संख्या में यहां से लोगों को जाने हेतु आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
किस मांग के लिए होगा आन्दोलन जाने आप भी…..

1.कोडरमा जंक्शन से चौबे स्टेशन तक पड़ने वाले गांव यथा कंद्रपडीह, रेमनाडीह, हीरोडीह, पहाड़पुर, ककरचोली, डुमरी, सतडीहा, यदुडीह, घरौंजा, घुरमुण्डा, गड़गी, दशरा, मस्केडीह, चौबे आदि गांवों की घेराबंदी स्थानीय अंचल अमीन से मापी कराने के उपरांत ही की जाय।
2.घेराबंदी किये जाने के पूर्व रास्ता का वैकल्पिक व्यवस्था की जाय, साथ ही जगह जगह पर अंडरपास मार्ग का निर्माण किया जाय।
3.लेकल पैसेंजर ट्रेनों में किये गये किराया वृद्धि को वापस लिया जाय। (चूंकि पैसेंजर ट्रेन में कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जा रहा है)
4.कोडरमा से रांची भाया गोमो, बोकारो एक नयी लोकल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जाय।
5. परसाबाद रेलवे स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा मेल, पुरूषोतम एक्सप्रेस, रांची-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस एवं रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाय।
6.हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव चौबे, सरमाटांड़, हीरोडीह स्टेशन पर किया जाय।
7. चौबे स्टेशन पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाय।
8. यदुडीह एवं दशरा ब्लॉक हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा देते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाय।
9.परसाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे आरक्षण काउंटर शीघ्र चालू किया जाय।
10.यदुडीह एवं गोहाल के बीच ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय।
11. हीरोडीह एवं सरमाटांड़ स्टेशन पर किये जा रहे फूट ओवरब्रिज निर्माण के पूर्व रैम्प ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय।
12. हीरोडीह, सरमाटांड़, यदुडीह, चौबे, दशरा स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था तथा प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाय।

इस बैठक में मुख्य रूप से रामदेव मोदी जी, जमुना यादव जी, सुधीर सिंह जी, महादेव राम जी, मनोहर मोदी जी, विक्की राणा जी, इरफान अंसारी जी, संजय साव जी, राजू साव जी, कुंदन कुमार जी, सुनील सिंह जी, घनस्याम रजक जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




