मोटरसाइकिल दुर्घटना में एबी इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक के संचालक बिंदेश्वर यादव की मौत
मोटरसाइकिल दुर्घटना में एबी इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक के संचालक बिंदेश्वर यादव की मौत

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एबी इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक के संचालक बिंदेश्वर यादव की मौत
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा. प्रखंड के हीरो शोरूम के बगल में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर से हुई दुर्घटना में एबी इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक चलकुशा के संचालक बिंदेश्वर यादव पिता स्व. गणेश यादव ग्राम गोपीडीह निवासी का मौके पर मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम बरही अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।वहीं दूसरी ओर श्यामलाल यादव पिता खिरो यादव ग्राम बराडीह निवासी भी घायल हो गए. विधायक अमीत कुमार यादव,

पुर्व विधायक जानकी यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, बिरेंद्र यादव, गुड ड्रीम पब्लिक स्कूल के संचालक असगर अली, कलीम खान, दशरथ यादव, आदि घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और परिवार जनो को सांत्वना कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।