Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

पलामू – कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त

साइकिल वितरण की समीक्षा, खुले में साइकिल नहीं रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

पलामू : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत Multi Purpose Centre (MPC) निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली गयी।

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग 8 में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का कार्य किया जा रहा है।उपायुक्त श्री शेखावत ने शेष पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि विद्यार्थियों को वितरित की गयी साइकिलें खुले में या असुरक्षित स्थानों पर नहीं रखी जाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल के रख-रखाव के लिए उचित व्यवस्था हो, ताकि बारिश, धूप एवं अन्य कारणों से साइकिल खराब न हो और विद्यार्थियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों के सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं होने देने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। धार्मिक स्थलों की चाहरदीवारी, आदिवासी कला-संस्कृति भवन, छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई।

PM-JANMAN के तहत Multi Purpose Centre निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग की योजनाएं समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा इसका वास्तविक लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button