Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नहीं रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता का आज सुबह निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे।

नहीं रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह , भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता का आज सुबह निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे। आज सुबह 8 बजे उन्होंने अपने धरियाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।

उनके निधन की खबर सुन पार्टी नेताओं समेत उनके नाते रिश्तेदारों एवं उनके जानकार उनके आवास पर पहुंच उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार जनों से मिल उन्हें सांत्वना देते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। वहीं ईश्वर से परिवार जनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

70 वर्षीय दिवंगत भाजपा नेता अशोक गुप्ता अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार परिवार के सभी सदस्यों के गिरिडीह पहुंचने के बाद कल सुबह किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button