Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झुरझुरी पीडीएस दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत अंतर्गत रामेश्वर टोला में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण l

झुरझुरी पीडीएस दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत अंतर्गत रामेश्वर टोला में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण जन वितरण प्रणाली रामेश्वर टोला झुरझुरी में कार्डधारियों के बीच मुखिया सुमन कुमार, उप मुखिया श्रीमती प्रियंका कुमारी,पंचायत समिति सदस्या श्रीमती मंजू देवी, पीडीएस दुकान संचालक रामेश्वर महतो,JLKM प्रखंड उपाध्यक्ष एवं उप मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव यादव, ने बीएफटी उमेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मुखिया ने कहा की इस योजना के तहत अनुदानित दर पर गरीबों को धोती,साड़ी एवं लूंगी मिलने पर बहुत बड़ी राहत मिलती है ।वही उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने कही की सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदानित दर पर धोती, साड़ी व लूंगी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है।

जिसका लाभ कार्डधारियों को मिल रहा है। मात्र 10-10 रुपए में धोती, साड़ी व लूंगी प्रदान किया जा रहा है। उपस्थित उमेश प्रसाद,प्रिंस कुमार ,मनोज यादव,छोटी लाल प्रसाद,शरीफ मियां एवं दर्जनों राशन कार्डधारी मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button