नीम व शीशम को जोरो से धराशाई कर रहे हैं वन माफिया
नीम व शीशम को जोरो से धराशाई कर रहे हैं वन माफिया

नीम व शीशम को जोरो से धराशाई कर रहे हैं वन माफिया
यूपी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मुगल रोड के किनारे स्थित कटे हुए हरे शीशम के पेड़ को वन विभाग की टीम 15 दिन बित जाने के बाद भी अभी तक नही खोज पाई और वही माफिया ने फिर से बीती रात एक हरे नीम के पेड़ को धराशाई कर दिया
मामला बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में लकड़ी माफिया ने गुरुवार की रात में एक भारी-भरकम हरे नीम के पेड़ पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलाकर उसे धराशाई कर दिया आधी लकड़ी रात में ही माफिया उठा ले गए बची आधी लकड़ी अभी भी पेड़ कटने वाले स्थान पर पड़ी हुई है वही वन क्षेत्रा अधिकारी बसंत कुमार से जब बात की तो उन्होंने कहा हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है मैं मौके पर वन दरोगा रविंद्र कुमार को भेज कर पता लगाता हूं अगर लकड़ी मिलेगी तो उसे जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी✍️✍️
*क्या सब्जी मंडी पर तैनात वन माफिया फलों के साथ वृक्षों का करता है भक्षण*
वन विभाग मेहरबान माफिया के ऊपर हकीकत तो यह है कि बकेवर क्षेत्र के वन दरोगा कि अगर
कॉल रिकॉर्डिंग निकाली जाए तो लकडी माफियाओ के संपर्क में सबसे ज्यादा मिलेगा वन दरोगा
क्या वन माफिया के ऊपर होगी कार्यवाही या फिर वन दरोगा की संलिप्तता से मामले में हो जाएगी खानापूर्ति।

वही औग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पातीन बगिया में हरे नीम के 4 पेड़ों को 10दिन पूर्व वन दरोगा की संलिप्तता से माफियाओं ने किया धराशाई।
विजय त्रिवेदी फतेहपुर



