Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ग्रामीणों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पोटका वीडियो को सौंफा गया ज्ञापन।

पोटका प्रखंड के अंतर्गत जानमडीह पंचायत के एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार अनिल कुमार पाणिग्रही द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितता बरते जाने के विरोध में भाजपा नेता गणेश सरदार एवं पोल्टू मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों राशन कार्डधारियों ने पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

ग्रामीणों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पोटका वीडियो को सौंफा गया ज्ञापन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड के अंतर्गत जानमडीह पंचायत के एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार अनिल कुमार पाणिग्रही द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितता बरते जाने के विरोध में भाजपा नेता गणेश सरदार एवं पोल्टू मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों राशन कार्डधारियों ने पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया एवं इस दौरान पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर जविप्र दुकानदार पर कड़ी कारवाई करने का माँग किया।

इस दौरान कार्ड धारियों ने कहा कि जविप्र दुकानदार अनिल पाणिग्रही द्वारा समय राशन का वितरण नहीं क्या किया जाता है एवं प्रत्येक कार्डधारियों को सात आठ किलो राशन कम दिया जाता है। इस संबंध में उन्हें शिकायत पर कार्डधारियों को धमकी दिया जाता है। कार्डधारियों ने मांग किया कि जविप्र दुकानदार पर कड़ी कारवाई करते हुए उसके ऊपर मामला दर्ज किया जाय। प्रदर्शन में बोड़ामपुट, मझगांव, धनुढीपा, घुसुढीपा गाँव के सैकड़ों कार्डधारी शामिल थे।इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनिया मुंडा,रथीन मंडल,असीशर सरदार, बांका सरदार, गिरस्तन मुर्मू, रघुनाथ सोरेन, कारू माझी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button