Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा
निरसा की बेटी बनी BDO ऑफिसर: पूजा दे को झामुमो परिवार ने दी शुभकामनाएं।
विधानसभा के केलियासोल प्रखंड की पतलाबाड़ी निवासी पूजा दे ने JPSC रैंक पास करके BDO ऑफिसर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

निरसा की बेटी बनी BDO ऑफिसर: पूजा दे को झामुमो परिवार ने दी शुभकामनाएं।
निरसा : विधानसभा के केलियासोल प्रखंड की पतलाबाड़ी निवासी पूजा दे ने JPSC रैंक पास करके BDO ऑफिसर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर पलारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी,जिला सह सचिव तपन तिवारी, झामुमो केलियासोल प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर मुर्मू, प्रखंड सचिव सदाकत अंसारी और प्रखंड उपाध्यक्ष हेमलाल मरांडी ने पूजा दे को भविष्य में समाज को आगे ले जाने के लिए शुभकाशीष दिए।

उन्होंने पूजा दे को पुष्प गुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। निरसा विधानसभा में पूजा दे एक मिशाल बन गई हैं, जिन्होंने JPSC रैंक में BDO ऑफिसर बनकर अपनी प्रतिभा का लौरव दिखाया है। झामुमो परिवार की तरफ से पूजा दे को बहुत-बहुत शुभकामनाएं




