Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अनियंत्रित इर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त l

गावां थाना क्षेत्र के गावां सतगावां मुख्य पथ पर जोडासिमर में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ़्तार इर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया जिससे अनियंत्रित कार के साथ दो लोग केला पेड़ के नीचे दब गए.

अनियंत्रित इर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त l

इर्टिगा कार चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक मुआवजा को ले सड़क जाम l

गिरीडीह: मनोज कुमार।

गिरीडीह : गावां थाना क्षेत्र के गावां सतगावां मुख्य पथ पर जोडासिमर में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ़्तार इर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया जिससे अनियंत्रित कार के साथ दो लोग केला पेड़ के नीचे दब गए. स्थानीय ग्रामीणों ने काफ़ी मशक्कत के बाद घायल लोगो को कार के नीचे से निकाला.

घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस वाहन पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर जम कर पथराव शुरू कर दिया। थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अपने आप को भीड़ बचाया,

इसी बीच पसनोर मुखिया अजय साव समेत अन्य समाजसेवियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया तब जा कर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। बताया गया कि पुलिस घटना स्थल पर देर से पहुंचने के वजह से ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया। बताया गया कि इर्टिगा वाहन के चालक गावां थाना क्षेत्र के नगवां निवासी बबलू यादव को ग्रामीणों ने बंधक बना कर एक घर में बंद कर दिया है।

साथ ही मुआवजे की मांग को ले ग्रामीणों ने गावां सतगावां मुख्य पथ पर जोडासीमर में सड़क जाम कर दिया है।
जाम स्थल पर गावां समेत तिसरी थाना के पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे।

वहीं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शेखर पासवान, उमेश साव, मरगूब आलम समेत कई नेता व जनप्रतिधि पहुंच कर लोगों समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम कर ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी जाम लगी है।

Related Articles

Back to top button