नाम के अनुरूप ही “सेवा सदन” सेवा कार्यों के लिए है प्रतिबद्ध
सेवा सदन में दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सिविर का हुआ आयोजन, 51 मरीजों की हुई इलाज

नाम के अनुरूप ही “सेवा सदन” सेवा कार्यों के लिए है प्रतिबद्ध
सेवा सदन में दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सिविर का हुआ आयोजन, 51 मरीजों की हुई इलाज
पलामू: ब्यूरो रिपोर्ट
पलामू: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में स्थित ‘सेवा सदन’ अस्पताल अपने नाम के अनुरूप सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहता है। बदलते वक्त और महंगाई के दौर में हर चीज की महंगाई जहां आसमान छू रहा है, तमाम बीमारियां घटने के बजाय और ही बृहद रूप लेती जा रहे हैं, वैसे में अस्पतालों के लिए लाखों का फीस वसूली करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन गरीब लाचार बेबस मरीजों का इलाज करने का जिम्मेवार कौन है? वैसे में ‘सेवा सदन’ गरीबों का मसीहा बनकर हमेशा खड़ा रहता है।
समय-समय पर शिविर का आयोजन कर जो मरीज बड़ी बीमारियों की मोटी रकम चुकाने से असमर्थ होते हैं, उनको मुफ्त में इलाज सेवा सदन हमेशा से करते आ रहा है और यही वजह है कि यह अस्पताल पलामू के श्रेष्ठ अस्पतालों के पहले पायदान पर खड़ी है। बता दूं कि शुक्रवार को प्रकाशचन्द जैन सेवा सदन अस्पताल, मेदिनीनगर में दो दिवसीय निःशुल्क
मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का शुभारम्भ सुश्री सुलोचना मीना ( भा०प्र०से०), सदर अनुमण्डल
पदाधिकारी, मेदिनीनगर के करकमलों द्वारा किया गया।
इस विशेष शिविर में 51 मरीजों का मोतियाबिन्द का आपरेशन राँची के नेत्र रोग सर्जन श्रीमती डा०
सुरूचि पल्लवी एवं उनके सहयोगी हरेन्द्र कुमार व अरूण कुमार द्वारा किया जा रहा है।
उद्वघाटन सत्र में सेवा सदन के सभी कार्यकारी सदस्य के अलावा डा० एस० बी० महतो, महासचिव सुरेश
कुमार जैन, संयुक्त सचिव सौमित्रो भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप केजरीवाल, प्रभात अग्रवाल, सरस
जैन, संजय तुल्सयान, मुरारी गोयल, सतीश सुमन, सुरेश उदयपुरी, ब्रजेश तिवारी समेत अन्य
गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मोतियाबिन्द शिविर को सफल बनाने में सेवा सदन की ओर से कामता प्रसाद, कृष्ण कुमार
ओझा, विजय कुमार, देवाशीष कुमार राय, सतीश कुमार मिश्रा, राहुल कुमार राम, सरोज देवी,
पिंकी कुमारी, पुनम कुमारी का बहूमूल्य योगदान रहा।




