अटल जी की पुण्यतिथि पर सुरेश साव ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महान कवि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी सुरेश साव ने शास्त्री नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुरेश साव ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, 16 अगस्त 2026 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महान कवि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी सुरेश साव ने शास्त्री नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुरेश साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश की राजनीति को नई दिशा दी। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के बीच सम्मानित रहे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके सपनों के सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

मौके पर नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकु, सुभाषचंद्र सिन्हा, सुमन सिन्हा, इनोद साव, अमर सिन्हा, मनोज संगई, राजेश जायसवाल, रंजीत सिन्हा, नागो सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



