जोरो पर गौ तस्करी थमने के नाम नही, कंटेनर में लदे 40 मवेशियों को जब्त किया
जोरो पर गौ तस्करी थमने के नाम नही, कंटेनर में लदे 40 मवेशियों को जब्त किया

जोरो पर गौ तस्करी थमने के नाम नही, कंटेनर में लदे 40 मवेशियों को जब्त किया

रांची : चान्हो थाना पुलिस ने मंगलवार को एक कंटेनर में लदे 40 मवेशियों को जब्त किया है। जब्त मवेशियों को पशु तस्कर ने जबरन ठूंस-ठूंस कर भरा था। इससे कई मवेशियों की कंटेनर में ही मौत हो गयी।
खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चान्हो थाना क्षेत्र में एंटी क्राईम चेकिंग चलाया गया। इसी दौरान कंटेनर पकड़ा गया। डीएसपी ने बताया कि कंटेनर में 40 पशुओं को जबरन रखा गया था। इसमें से दो तीन जानवरों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस सभी बचे हुए पशुओं को सुरक्षित उतार कर चामा पिकेट में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनर गाड़ी के नम्बर से तस्कर और गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।