नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में नौदुर्गा रूप धारण का आयोजन
गिरिडीह नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में नौदुर्गा रूप धारण का आयोजन हुआ।

नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में नौदुर्गा रूप धारण का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में नौदुर्गा रूप धारण का आयोजन हुआ। शिशु वाटिका की बहनों ने विभिन्न आकर्षक परिधानों एवं अस्त्र-शस्त्र से भूषित जगत जननी जगदंबा के नौ रूपों को धारण कर विद्यालय परिसर में अध्यात्म का वातावरण बना दिया।

प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि नवरात्र पूजा का हिंदू धर्म में अत्यंत महत्व है क्योंकि यह मां दुर्गा की नौ रूपों की आराधना का पर्व है जो भक्ति शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।मां दुर्गा के नौ रूपों का हर दिन उनका अलग रूप और संदेश जीवन के लिए मार्गदर्शक होता है।

नवरात्र साहस,सकारात्मकता,निः स्वार्थ प्रेम,अनुशासन और आध्यात्मिक ज्ञान सीखने वाला उत्सव है।कार्यक्रम में समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थे।



