पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ
सिटी सेंटर बी ब्लॉक, बंसीलाल चौक स्थित पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया।

पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ
इस प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर हजारीबाग शहर की रौनक बढ़ेगी: सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग : सिटी सेंटर बी ब्लॉक, बंसीलाल चौक स्थित पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) एवं झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय सचिव मोहम्मद अजीम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिष्ठान में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।

मोहम्मद अजीम अंसारी ने बताया कि पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को फ्लेक्स प्रिंटिंग, डिजिटल प्रिंटिंग, एक्रेलिक लेटर, एसीपी बोर्ड, होर्डिंग, लाइट बोर्ड, रेडियम बोर्ड एवं 3डी एक्रेलिक लेटर सहित विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान के माध्यम से शहरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण ग्राफिक्स और प्रिंटिंग की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल ने पिक्सल ग्राफिक्स के नए प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठानों से स्थानीय स्तर पर आधुनिक सेवाओं का विस्तार होता है। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक मोहम्मद अजीम अंसारी को नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर हजारीबाग शहर की रौनक बढ़ेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शेफाली गुप्ता, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य विकास राणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, भाजपा नेता मोहम्मद कयूम अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरफराज अहमद, समाजसेवी राकेश गुप्ता सहित मोहम्मद मोहसिन, पवन कुमार, मोहम्मद हसन, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद मिनहाज, रविंद्र कुमार एवं संदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




