Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित नायक बाबा पूजन समारोह का समापन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित नायक बाबा पूजन समारोह का समापन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित नायक बाबा पूजन समारोह का समापन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, जिला तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित तथा तैलिक तरुण संघ एवं साहू विकास समिति पचम्बा द्वारा प्रायोजित साहू समाज के कुलदेवता नायक बाबा के पांच दिवसीय पूजन समारोह का समापन हुआ। मालूम हो कि नायक बाबा का पूजन समारोह 9 फरवरी से प्रारंभ हुआ था तथा आज समापन हुआ। दोपहर से पूरी आस्था तथा श्राद्धा के साथ पूजा प्रारंभ किया गया तथा देर रात तक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इन 5 दिनों में प्रतिदिन नायक बाबा का श्रृंगार तथा पूजा किया गया शाम में नायक चालीसा व भजन कीर्तन होने से भक्ति की अविरल धारा 5 दिनों तक बहती रही। समापन कार्यक्रम में पूरे जिले से साहू समाज के लोगों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में 20,000 से अधिक पुरुषों, महिलाएं तथा बच्चों ने महा प्रसाद ग्रहण किया।

समापन कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू तथा पूर्व पार्षद मुकेश कुमार साहू के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, संरक्षक गौरी शंकर साहू, उपाध्यक्ष हरगौरी साहू तथा श्यामसुंदर साहू संगठन सचिव देवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य देवराज ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि भगवान विष्णु की पूजा बाबा नायक के रूप में की जाती है ।पूरी श्रद्धा तथा आस्था के साथ यह पूजन कार्यक्रम किया गया। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है। आज हम लोगों ने गिरिडीह वासियों के लिए मंगल कामना किया। उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हम लोगों ने पूरी आस्था तथा श्रद्धा के साथ पांच दिवसीय पूजन कार्यक्रम किए तथा अपने समाज के लिए खुशियां मांगे।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, सचिव मनीष गुप्ता ,प्रदीप कुमार साव, सुमित रंजन, जिला कोर कमेटी सदस्य श्याम प्रसाद साहू महिला प्रकोष्ठ संयोजिका सुचिता देवी, जिला सहायक सचिव सदानंद साव, रामप्रसाद साव, रामचंद्र साव,उद्योग पति मोहन प्रसाद साहू, चेतू साहू, कोडरमा जिला पूर्व 20 सुत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, नवलसाही निवासी लखन प्रसाद साहू, व्यवसायिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ,मानिक चंद गुप्ता ,संयुक्त सचिव मनोज साव, सीताराम साहू, प्रमोद साहू,पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू, खुशबू कुमारी, पिंकी साहा, आरती देवी किरण देवी, रूबी साहा मुख्य रूप से उपस्थित थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहित प्रसाद महतो, संजय साहू बबलू ,अनूप साहू, शंकर साहू ,चंदन साव, अमित साव, शंकर साव, मनोज साव, मोहन साव, विनोद साव, गोपाल साहू अजय साहू अरविंद साहू दीपक साहू सहित पचम्बा साहू समाज के कई लोगों का अहम तथा सार्थक योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button