महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने कि जरूरत – कुमकुम देवी
सशक्तिकरण के लिए सभा का आयजन

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी बरकट्ठा के तत्वाधान चुगलामो पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला सशक्तिकरण के लिए सभा आयोजित की गई, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी,कांग्रेसी नेता संतोष कुमार देव चुगलामो मुखिया गुड़िया देवी, बरकनगागों मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र सिंह, गयपहाड़ी मुखिया प्रतिनिधि दीपक चंद्रवंसी ,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम में समूह के महिला द्वारा कुर्सी रेस, सुई धागा , संगीत कार्यक्रम का प्रतियोगिता किया गया। सफल हुए और बेहतर कार्य करने वाली समुह तथा महिला को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुमकुम देवी ने कही कि महिला सशक्तिकरण में सखी मंडल बेहतर कार्य कर रही हैं,अपने आजीविका के लिए समुह में कार्यरत करें और महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं




