Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डॉ. परवेज नैयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: SIR में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने घर-घर उतरेंगे कांग्रेसी, 26 नवंबर के ‘संविधान बचाओ अभियान’ की तैयारी तेज!

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. परवेज नैयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: SIR में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने घर-घर उतरेंगे कांग्रेसी, 26 नवंबर के ‘संविधान बचाओ अभियान’ की तैयारी तेज!

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ. परवेज नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें सूची में शामिल कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों के बीच पहुंचेंगे और छूटे हुए मतदाताओं को नाम जुड़वाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर भी कांग्रेस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में गिरिडीह से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

डॉ. नैयर ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए जनसंपर्क अभियान को मजबूत किया जाएगा।

कांग्रेस की इस बैठक में मतदाता सूची में छूटे नामों को जुड़वाने के अभियान के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए संगठन को नई धार देने की रणनीति सामने आई।

Related Articles

Back to top button