Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अग्रसेन समिति के तत्वधान में श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

निरसा सोमवार को निरसा के अग्रसेन भवन में अग्रसेन समिति के तत्वधान में श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

अग्रसेन समिति के तत्वधान में श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

निरसा से मलय गोप

निरसा : सोमवार को निरसा के अग्रसेन भवन में अग्रसेन समिति के तत्वधान में श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । श्री अग्रसेन जी महाराज के चित्र को रख मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर अपने पूर्वजों को नमन किया । उक्त अवसर पर अग्रसेन समिति के सदस्यों सहित समाज के भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

समिति के अध्यक्ष ,सचिव गोपाल अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन जी जीवन भर सत्य अहिंसा समानता और सहयोग का मार्ग रहा है उन्होंने कहा कि अग्रवाल जयंती केवल अग्रवाल समाज का नही बल्कि उन सभी का पर्व है जो न्याय दया और सेवा की भावना रखते हैं । ततपश्चात उपस्थित समाज के लोंगों को अल्पाहार कराया गया ।

मौके पर अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सचिव गोपाल अग्रवाल, नवरंग लाल गोयल ,सीताराम गोयल ,निखिल गोयल, बजरंग अग्रवाल, रोहित खेड़िया, रविंद्र गोयल, शिवलाल खेड़िया, संजय खेड़िया, रोहित खेड़िया, विष्णु खेड़िया, पूरणमल गोयल, दिनेश अग्रवाल, इत्यादि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button