Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डीएवी पब्लिक स्कूल मुगमा एरिया, निरसा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल, मुगमा एरिया, निरसा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल मुगमा एरिया, निरसा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल, मुगमा एरिया, निरसा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौबे, महाप्रबंधक (जीएम), मुगमा एरिया द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या झूमा महाता ने की। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों द्वारा “नन्हा मुन्ना राही हूँ” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की इस प्रस्तुति की उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की।
मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौबे ने अपने संबोधन में छात्रों को संविधान के मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या झूमा महाता ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और देशप्रेम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के साथ हुआ, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया।

Related Articles

Back to top button