सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव से संबंधित तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को नया सर्किट हाउस में आयोजित किया गया।

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव से संबंधित तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को नया सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक में गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव समेत भाजपा और आजसू के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर आगामी होने वाले GPL 5 के सफल आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस खेल महोत्सव के दौरान पुरुष और महिला के लिए कई प्रकार के दौड़ लॉन्ग जंप शॉट पुट क्रिकेट खो खो कबड्डी जैसे अलग-अलग खेल आयोजित होंगे। किस प्रकार से सभी खेलों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाना है इसको लेकर चर्चा हुई।

वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की भी बात कही गई। इस बाबत सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहां की पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर साल किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में छुपी खेल भावनाओं को बड़े मंच पर निखारना और उन्हें बेहतर प्लेटफार्म देना है।

बताया गया की तीन चरणों में खेल का आयोजन होगा जिला राज्य और फिर देश स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। साथ ही खेल से जुड़े जो भी कमियां है उसे पूरा करने का प्रयास केंद्र सरकार के माध्यम से किया जाएगा। वही मौके पर कंपू यादव प्रियंका शर्मा विशाल मंडल मनोज शर्मा मोहम्मद इरशाद अविनाश यादव सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।



