Breaking Newsखेलझारखण्डताजा खबरशिक्षाहेल्थ

जागो फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

जागो फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

जागो फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया…..

संवाददाता: मनोज कुमार

गिरिडीह: जतन नेटवर्क के तहत जागो फाउंडेशन गिरिडीह एवं स्पार्क रांची के संयुक्त बैनर तले ग्लोबल फंड फोर ओमेन के आर्थिक सहयोग से जीडी धर्मशाला मकतपुर गिरिडीह में घरेलू कामगार महिला की दशा और दिशा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार गौतम मुख्य अतिथि स्वरूप सामिल हुए। कार्यशाला में उपस्थित लोगों के बीच अपना विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समान काम का समान मिलना सभी का अधिकार है ।

साथ उन्होंने मजदूर हित बने कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । उन्होंने कहा कि मजदूर हित काम करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहती है । किसी भी तरह की कानूनी जानकारी या सहायता के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मदद लिया जा सकता है । कार्यशाला का उद्देश्य को बताते हुए जागो फाउंडेशन गिरिडीह के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि जतन नेटवर्क के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों में घरेलू कामगार महिलाओं का सर्वेक्षण कराया गया है जिसका रीपोर्ट झारखंड सरकार के समक्ष रखा जाएगा और इनके अधिकारों के निति बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा आने वाले दिनों में इन लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाया जा सके ।

श्रमिक मित्र पुनम कुमारी ने श्रम विभाग से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगठित एवं असंगठित मजदूरों को श्रम विभाग के द्वारा कई तरह की लाभ दिया जाता है । इसके लिए श्रम विभाग में निबंधन करवाना आवश्यक है । बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि घरेलू कामगार महिलाओं का साथ शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक शोषण साथ साथ कई तरह समस्याएं हैं इन समस्याओं के लिए मजदूरों को अपना जागरूक व संगठित होना होगा। इसके अलावा पीएलवी कामेश्वर कुमार, अभिव्यक्ति फाउंडेशन गिरिडीह के अमीत कुमार, जागो फाउंडेशन गिरिडीह के चिंता कुमारी, राजू महतो आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

मंच संचालन संस्था के सरोजित कुमार ने किया जबकि महेंद्र दास धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यशाला में किशोर न्याय बोर्ड के पुनम भदानी पीरटांड़ एवं गिरिडीह प्रखंड से काफी संख्या में घरेलू कामगार महिला एवं असंगठित मजदूर सामिल हुए । कार्यशाला को सफल बनाने में विकास कुमार, मंजुर अंसारी, डोली कुमारी, प्रिती लता हेम्ब्रोम मनोज कुमार टुडु का सराहनीय भूमिका रहा ।

Related Articles

Back to top button