Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा के पी एल वी के हाथों से दिव्यांग को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मिलेगा पेंशन का लाभ।

एक दिव्यांग लड़की के माता जी द्वारा उसके बेटी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की गई थी एवं उसके माता पिता ने डालसा की पी एल वी से बनवा देने के लिए अनुरोध किया था।

डालसा के पी एल वी के हाथों से दिव्यांग को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मिलेगा पेंशन का लाभ।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर कुछ माह पूर्व हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत जहातू गांव में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया था तभी एक दिव्यांग लड़की के माता जी द्वारा उसके बेटी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की गई थी एवं उसके माता पिता ने डालसा की पी एल वी से बनवा देने के लिए अनुरोध किया था।

जिसके तहत पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा दिव्यांग सारो मुर्मू पिता मानसा राम मुर्मू को सदर अस्पताल ले जा कर उसे डॉक्टरों से जांच करवाया एवं उसके प्रमाण पत्र भी बनवा दिया।आज दिव्यांग के घर चल कर दिव्यांग को पी एल वी मीरा मंडल के हाथों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंपा गया एवं पेंशन की स्वीकृति हेतु आवेदन फॉर्म भी भरा गया।

बहुत जल्द इसके आवेदन फॉर्म प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पोटका में जमा किया जाएगा एवं पेंशन का लाभ दिलवाया जाएगा।मौके पर दिव्यांग सारो मुर्मू के साथ डालसा पी एल वी चयन कुमार मंडल छाकु माझी,मीरा मंडल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button