पराक्रम दिवस पर भाजपा नेता मुकेश जलान को “नेशनल प्राइड अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती “पराक्रम दिवस” के अवसर पर दिल्ली के रोहिणी स्थित टेक्निया ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाजपा नेता मुकेश जलान को “National Pride Award” से सम्मानित किया गया।

पराक्रम दिवस पर भाजपा नेता मुकेश जलान को “नेशनल प्राइड अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती “पराक्रम दिवस” के अवसर पर दिल्ली के रोहिणी स्थित टेक्निया ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाजपा नेता मुकेश जलान को “National Pride Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुकेश जलान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति किए गए कार्यों और जिम्मेदारियों की एक प्रेरणादायक स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि इस गरिमामय मंच से सम्मान पाकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने इस अवसर पर आयोजकों, आमंत्रकों एवं सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में देशभर से आए बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।




