पोटका सी,एच,सी में मानसिक रोगियों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर । 33 मरीजों को जांच कर ,दी गई दवा ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत सी एच सी पोटका में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

पोटका सी,एच,सी में मानसिक रोगियों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर । 33 मरीजों को जांच कर ,दी गई दवा ।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत सी एच सी पोटका में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी एवं पवन कुमार उपस्थित रहे।

डॉक्टरों के द्वारा शिविर में उपस्थित मरीजों की जांच की गई एवं मरीजों को एक माह की दवा दी गई। आगामी शिविर 17नवंबर को आयोजित होगी। ईस लिए सभी मरीजों को समय पर शिविर में पहुंचने के लिए कहा गया।

शनिवार 17 अक्टूबर को कुल 33 मरीज शिविर में जांच करने के साथ-साथ दवा भी लिए। इस चिकित्सा शिविर में मरीजों एवं डॉक्टरों की सहायता के लिए डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,गौतम सरदार आदि उपस्थित थे।




