Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र।

टाटा स्टील लिमिटेड में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के योग्य छात्र-छात्राओं को ट्रेड अप्रेंटिस के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठी है।

टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र।

अभिजीत सेन ।

जमशेदपुर—

टाटा स्टील लिमिटेड में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के योग्य छात्र-छात्राओं को ट्रेड अप्रेंटिस के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठी है। इस संबंध में ग्रामीण छात्र संघ, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधायक संजीव सरदार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। संघ ने विधायक से इस मामले में पहल करते हुए टाटा स्टील प्रबंधन एवं संबंधित विभाग के समक्ष आदिवासी युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाने का आग्रह किया।

पहले भी दो बार आयोजित हो चुकी है ट्रेड अप्रेंटिस परीक्षा

ग्रामीण छात्र संघ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि टाटा स्टील की ओर से पूर्व में दो बार ट्रेड अप्रेंटिस परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इन परीक्षाओं में सफल होकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के कई युवक-युवतियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। संघ का कहना है कि इस पहल से स्पष्ट है कि ट्रेड अप्रेंटिस के माध्यम से क्षेत्र के योग्य आदिवासी युवाओं को भी रोजगार से जोड़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है। इसलिए आगामी दिनों में एक बार फिर भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में पहल की जानी चाहिए।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के साथ योग्य अभ्यर्थियों को मिले अवसर

संघ ने विधायक से आग्रह किया है कि वे टाटा स्टील प्रबंधन के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखें, ताकि आने वाले समय में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती परीक्षा आयोजित हो सके। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए अनुसूचित जनजाति के योग्य अभ्यर्थियों को उचित अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे पोटका सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

विधायक संजीव सरदार से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान भृगुराम सरदार, दुलारी बास्के, मंजु सरदार, जमुना सरदार और करन सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button