Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में चलती ट्रेन का खुला चक्का, कोयला लेकर प्रयागराज जा रही थी मालगाड़ी

सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग से कोयला लादकर उतर प्रदेश के प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का चक्का खुल गया

गिरिडीह में चलती ट्रेन का खुला चक्का, कोयला लेकर प्रयागराज जा रही थी मालगाड़ी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग से कोयला लादकर उतर प्रदेश के प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का चक्का खुल गया. यह घटना गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सीसीएल सीपी साइडिंग जाने वाली ट्रैक पर धनबाद ब्रिज के पास घटी.
वहीं सूचना मिलते ही सीसीएल के साथ साथ रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई.

रेलवे की टीम द्वारा मरम्मती का काम प्रारम्भ किया गया. घटना मंगलवार सुबह 11:40 की है. घटना की सूचना सीसीएल कर्मियों ने जीएम गिरीश कुमार राठौर, पीओ जीएस मीणा तथा प्रबंधक राजवर्धन कुमार को दी. जबकि रेलवे के ड्राइवर और अन्य कर्मियों ने घटना की सूचना वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी. मालगाड़ी सीपी साइडिंग से निकलकर गिरिडीह रेलवे स्टेशन से कोडरमा होते हुए प्रयागराज जाएगी.

गिरिडीह से कोयला प्रयागराज जाना था, ऐसे में सुबह मालगाड़ी के सभी वैगन पर कोयला लोड किया गया था. फिर ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई. ट्रेन चंद किलोमीटर ही चली थी कि एक वैगन का पहिया खुल गया. हालांकि मालगाड़ी पटरी से नीचे नहीं उतरी है क्योंकि ट्रेन की स्पीड कम थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. यदि ट्रेन की गति से तेज होती तो बड़ी घटना हो सकती थी
आपको बता दें कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सीसीएल सीपी साइडिंग का रेलवे ट्रैक अच्छा नहीं है. इन ट्रैकों को मरम्मत की जरूरत हैं. इस ट्रैक को दुरुस्त करने की बात लगातार की जा रही है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Related Articles

Back to top button