Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू कप के फाइनल में रेड बुल की एंट्री जोरदार मुकाबले में बारालोटा इलेवन को 7 विकेट से हराया

दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप में खेले गए सेमीफाइनल के पहले रोमांचक मुकाबले में बारालोटा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य रेड बुल के सामने रखा।

पलामू कप के फाइनल में रेड बुल की एंट्री जोरदार मुकाबले में बारालोटा इलेवन को 7 विकेट से हराया

पलामू : दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप में खेले गए सेमीफाइनल के पहले रोमांचक मुकाबले में बारालोटा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य रेड बुल के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड बुल की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

रेड बुल की इस शानदार जीत के हीरो रहे सिद्धू, जिन्होंने तूफानी 86 रनों की पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बेहतरीन बल्लेबाजी और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए सिद्धू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी व्यवसाई करण सिंह और राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी जी ने दिया मौके पर कृष्ण कन्हैया दुबे और राकेश पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजक झामुमो नेता सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने बताया अब पलामू कप को पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है, कल सेमीफाइनल की दूसरी खिताबी जंग पलामू वॉरियर और जेड. एस. सी. सी के बीच खेली जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में अंपायर मिंटू तिवारी, छोटू तिवारी और आयोजन कमिटी के प्रमुख सदस्य राजू शुक्ला, पिंटू शुक्ला, प्रवीण तिवारी, मुकेश सिंह, रणजीत कुमार, पिंकु सिंह, सैयद फैजल, मौसम कुमार, और अपनी आवाज की जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले कॉमेंटेटर आशुतोष लक्की की भूमिका सराहनीय है। पलामू कप में रेड बुल की इस जीत से टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button