
संयुक्ता न्यूज डेस्क
रांची – झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद मोरहाबादी मैदान में स्ट्रीट वेंडरों को दुकान के लिए जगह देने की कवायद नगर निगम ने तेज कर दी है. नगर निगम 2016 की सर्वे सूची में जिन वेंडरों का नाम दर्ज है उन्हें जगह देने की बात कही है. इसको लेकर 2 दिनों तक यानी 10 और 11 मार्च तक दुकानदारों से नगर निगम में आवेदन मांग है. इसके तहत दुकानदारों से कहा गया है कि वे अपना सर्वेक्षण निबंधन संख्या. पथ विक्रेता संबंधी पहचान पत्र सहित अपना आधार व वोटर आईकार्ड के माध्यम से आवेदन करें.




