Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कार्डियक अरेस्ट (हृदयघात) से निधन.
झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब राज्य सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कार्डियक अरेस्ट (हृदयघात) से निधन.
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब राज्य सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई।

बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सुदिव्य कुमार सोनू अपने शांत, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सार्वजनिक जीवन में उनका व्यवहार बेहद संयमित रहा। लोगों से सहजता से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था।




