Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका के मूहुलडिहा मेभव्य कलश यात्रा व झांकी के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सह भक्तियज्ञ का शुभारंभ।

पोटका प्रखंड अंतर्गत मुहुलडिहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन की शुरुआत 301 कन्या सह महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई।

पोटका के मूहुलडिहा मेभव्य कलश यात्रा व झांकी के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सह भक्तियज्ञ का शुभारंभ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत मुहुलडिहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन की शुरुआत 301 कन्या सह महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। सभी भक्त मंडली धर्म ध्वजा लिए ,पीला वस्त्र धारण कर कीर्तन मंडली, बैंड बाजे एवं राधा – कृष्ण की झांकी के साथ कथा स्थल से मंगल कलश में जल भरने हेतु रवाना हुए जो मुख्य सड़क होते हुए कोवाली नदी तक वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक श्रीमान गोविंद दास शास्त्री महाराज के नेतृत्व में पहुंची।

राधे राधे की जयकारों से पूरा इलाका भक्ति में हो गया। जलाशय में वैदिक मंत्र उच्चारण एवं पूजन के पश्चात महाराज तथा जजमानों के सहयोग से सभी महिलाओं ने कलश में पानी भरकर पुनः वापस मुख्य सड़क होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता ने भागवत कथा स्थल के पंडाल को भक्त मंडली एवं मंगल कलश यात्रियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

आयोजन समिति के प्रेस प्रवक्ता उज्वल कुमार मंडल ने कहा कि शनिवार से लगातार सात दिनों तक मुहुलडिहा में भागवत रूपी गंगा प्रवाहित होगी जिसमें सभी क्षेत्रवासी से आग्रह है कि इस भागवत रूपी गंगा में गोता लगाकर ज्ञान एवं भक्ति अर्जन करते हुए पुण्य का भागी बने।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पत्रों ने बताया व्यास पीठ पर आज से 7 दिनों तक शाम 4:00 बजे से वृंदावन धाम के महाराज गोविंद दास शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का सुमधुर बांग्ला भाषा में प्रवचन किया जाएगा जिसमें भागवत का उदय ज्ञान, वैराग्य प्रसंग ,सुखदेव जी का प्रकट से लेकर भगवान के बाल लीला, रासलीला ,कालिया दमन, असुरों का बध, कृष्ण सुदामा चरित्र, आदि कथाओं के द्वारा समाज को क्या सीख मिलती है इस पर व्याख्या करेंगे। सभी दिन झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं का दर्शन राधा गोविंद भागवत सेवा संघ द्वारा कथा स्थल पर किया जाएगा। 14 फरवरी शनिवार को हवन ,पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा। कलश स्थापना एवं भागवत पूजन के पश्चात गौड़ सेवा संघ के द्वारा सभी कलश यात्रियों एवं भक्त मंडली को स्वास्तिक भोजन कराया गया।

मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पत्रों,संरक्षक आशुतोष मंडल, जयहरी सिंह मुंडा,मारकंड महकुड़ मुख्य सलाहकार सुब्रत मंडल, सचिव महानंद रजक, संगठन सचिव लक्ष्मी नाथ महाकुड़ कोषाध्यक्ष हरेमोहन मंडल, उपाध्यक्ष मोहनलाल सरदार, सह कोषाध्यक्ष गौरांग मंडल , श्रीकांत मंडल,गौरी शंकर पात्रो, सुनील कुमार दे, के अलावे झारखंड एवं उड़ीसा के सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button