Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जामदा में गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को भग्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज का शुभारंभ।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के जामदा पंचायत के गाँव जामदा में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

जामदा में गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को भग्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज का शुभारंभ। 30 अक्टूबर शुक्रवार को कथा वाचक, बरसाना-वृंदावन से उपस्थित आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी करेंगे।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

​पोटका प्रखंड क्षेत्र के जामदा पंचायत के गाँव जामदा में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को पहले दिन गांव में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। सुबह महिलाओं के द्वारा मंगल कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। बरसाना- वृंदावन से उपस्थित कथावाचक आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

जिसमें भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का वर्णन होगा। ईस दौरान ​आयोजन समिति के द्वारा क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button