Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

मुख्यमंत्री ने सशत्र बलों को दी बधाई , कल्याण कोष के लिए किया अंशदान 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के कर्नल एसपी गुप्ता (रि. ) ने लगाया फ्लैग 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के कर्नल एसपी गुप्ता (रि. ) ने लगाया फ्लैग 

 

 ◆ मुख्यमंत्री ने सशत्र बलों को दी बधाई , कल्याण कोष के लिए किया अंशदान

रांची: आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है । इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची के कर्नल एसपी गुप्ता (रि.) ने फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सशस्त्र बलों और उनके परिजनों के कल्याण कोष के लिए अंशदान किया।

इस मौके पर मेजर रामनारायण सिंह (रि.) , जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी हज़ारीबाग़ (विंग कमांडर) राजेश गुप्ता, श्री विनोद कुमार सिंह और श्री विनय सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button