Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

डॉ. श्यामा प्रसाद की तस्वीरों पर किया माल्यार्पण

संयुक्ता न्यूज डेस्क

बरकट्ठा – भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक पंचायत भवन कपका में आयोजित की गई।अध्यक्षता मोर्चा के मंडल मंत्री श्यामसुंदर पंडित और संचालन विकास यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी शामिल हुए।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा जाति आयोग को सैविधानिक दर्जा दिया, नीट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया।अब झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा लड़ाई लड़ेगी। झारखंड में पिछड़ी जातियों का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक हो सकता है। राज्य पिछड़ा आयोग ने यह प्रस्ताव हेमंत सरकार को कई माह पूर्व भेजा है।

Related Articles

Back to top button