Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जामताड़ा पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड, जामताड़ा और नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न साइबर अड्डों पर छापामारी अभियान चलाकर चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

जामताड़ा पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा : साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड, जामताड़ा और नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न साइबर अड्डों पर छापामारी अभियान चलाकर चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अपराधियों के पास से कुल 13 फर्जी मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वे साइबर ठगी करते थे.ये अपराधी फोनपे पर फर्जी कैशबैक मैसेज भेजकर और स्वयं को फर्जी बैंक अधिकारी बताकर साइबर ठगी करते थे.

चारों में से दो साइबर अपराधियों का पहले भी साइबर अपराध का इतिहास रहा है. उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज थे और वे जेल भी जा चुके थे. जेल से छूटने के बाद वे दोबारा साइबर अपराध करने लगे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. बताया जाता है कि ये लोग काफी दिनों से साइबर अपराध में लिप्त थे.

पूछताछ में पता चला कि इनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. इनके घरों में कई अपराधी सक्रिय रूप से शामिल हैं. पुलिस को पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिससे नेटवर्क का विस्तार सामने आया है. हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि नेटवर्क कहां-कहां फैला है या कितने गिरोह इसमें शामिल हैं.

पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा.एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए जामताड़ा पुलिस लगातार छापामारी अभियान और कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में साइबर अड्डों पर छापेमारी की गई, जिसमें चार अपराधियों को पकड़ा गया. इनमें से दो पहले भी जेल जा चुके थे और जेल से छूटने के बाद दोबारा साइबर अपराध कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button