जमशेदपुर डीसी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका की समस्या पर हुई चर्चा।
पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पोटका विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

जमशेदपुर डीसी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका की समस्या पर हुई चर्चा।
अभिजीत सेन
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पोटका विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र में फैल रहे मलेरिया संक्रमण के रोखताम के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में विकास योजनाओं में तेजी लाने तथा आम जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।

भूरीडीह फाटक से नो-एंट्री लागू करने की मांग
बैठक के दौरान विधायक ने हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए वर्तमान में सुंदरनगर से लागू नो-एंट्री व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि बड़े वाहनों की नो-एंट्री सुंदरनगर के बजाय भूरीडीह फाटक से लागू की जाए, ताकि पोटका एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यातायात जाम से राहत मिले और आवागमन अधिक सुगम हो सके। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।
मलेरिया नियंत्रण अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश
बैठक के दौरान विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों में चल रहे रोकथाम अभियान की भी समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की संख्या बढ़ाने, घर-घर जांच अभियान में तेजी लाने, पर्याप्त मात्रा में मलेरिया जांच किट उपलब्ध कराने, डीडीटी छिड़काव, मच्छरदानी वितरण तथा जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश देने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को समन्वित रूप से युद्धस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि बीमारी पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। इस बैठक में जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान भी मौजूद रहे।




