Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

जागरूकता शिविर का आयोजन आमजनों को किया गया जागरूक, जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण । 

जागरूकता शिविर का आयोजन आमजनों को किया गया जागरूक, जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण । 

माननीय झालसा, रांची के निर्देश पर दिशा दिशा योजना के तहत आज 14 जनवरी 2023 को तेलोडीह गिरिडीह में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन आमजनों को किया गया जागरूक, जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण । 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में *दिशा योजना* के तहत आज दिनांक 14 जनवरी 2023 को गिरिडीह प्रखंड क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत में विधिक जागरूकता सह विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सचिव (प्रभारी) महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, सुश्री कुमारी नीतिका के नेतृत्व में रिटेनर अधिवक्ता फ्रंट कार्यालय गिरिडीह श्री विपिन कुमार यादव पैनल अधिवक्ता श्री फैयाज अहमद, श्री रंजीव कुमार रंजीव, श्री गीतेश चंद्रा, श्री पुरुषोत्तम कुमार, एवं वरीय अधिवक्ता श्री अहमद हुसैन ने उपस्थित होकर आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया।

माननीय झालसा, रांची के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए निर्धारित किए गए निम्नांकित टॉपिक जैसे गिरिडीह जिले के लिए स्थानीय समस्याओं, माननीय नालसा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, संवैधानिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण तथा बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिलाओं बच्चों वृद्ध असहाय व्यक्तियों दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, श्रम कानून एवं नियोजन योजनाएं, पारिवारिक मामले, किशोर न्याय बोर्ड, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम एवं पोषण तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित विषयों के ऊपर उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने आम जनों को अपने बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम इत्यादि कानून के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया श्री साबिर आलम ने अपने पंचायत क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। आम लोगों के बीच पंपलेट एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित पर्चा का वितरण किया गया।

इस दौरान पूर्व से चिन्हित 10 जरूरतमंद गरीब लोगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के माध्यम से कंबल का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। अपने बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के टीम के द्वारा इस ठंड के मौसम में तत्काल राहत के तौर पर कंबल प्रदान किए जाने से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह को आभार प्रकट किया।

इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव प्रभारी महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह सुश्री कुमारी नीति का अवर न्यायाधीश वरीय कोटि गिरिडीह ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार या कार्यक्रम 2 दिनों के लिए दिनांक 14 जनवरी एवं 15 जनवरी को गिरिडीह जिले में निर्धारित किया गया है।

जिसमें आज प्रथम दिन तेलोडीह पंचायत, गिरिडीह एवं दूसरे दिन दिनांक 15 जनवरी 2023 के लिए गाण्डेय प्रखंड में किया जाना निर्धारित है।

उन्होंने तमाम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों, आम जनों से अपील किया कि वे अपने अपने स्तर से भी इस कार्यक्रम के बारे में अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि माननीय झालसा रांची के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा समाज के अंतिम तबके में रहने वाले लोगों तक सक्षम, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पारा लीगल वालंटियर्स श्री दिलीप कुमार, श्री कामेश्वर कुमार श्री अशोक कुमार वर्मा श्रीमती जीलानी बानो श्री वासुदेव पंडित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के सहायक श्री गणिनाथ कुमार गुप्ता एवं श्री नवनीत कुमार दाराद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन फ्रंट कार्यालय के पीएलबी श्री दिलीप कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button