Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू शहीद पुलिस जवानों को संस्मरण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर आज पलामू के पुलिस लाइन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू शहीद पुलिस जवानों को संस्मरण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर आज पलामू के पुलिस लाइन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जोनल आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, अटूट समर्पण और उच्च कोटि की कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। इसके पश्चात, अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों से भेंट कर उनके सुख-दुःख का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया।

इस समारोह में एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी राजीव रंजन, डीएसपी राजेश कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Back to top button