Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

युवा दिवस पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।

युवा दिवस पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।

 

युवा दिवस पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, युवा दिवस पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।प्रधानाचार्य आनंद कमल, पुरातन छात्र सीए राकेश कुमार एवं चिकित्सक परिधि राज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर स्वामी जी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।भैया समर्पित पांडे ने स्वामी की वेशभूषा में रूप धारण कर उपस्थित होकर सबों को मंत्र मुक्त कर दिया

आचार्य प्रदीप सिंह ने स्वामी जी के विचारों को बच्चों के बीच प्रतिपादित किया वहीं भैया बहनों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।मौके पर कक्षा दशम के बच्चों का अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

राकेश कुमार ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी जी की जयंती पर युवा दिवस महोत्सव मना रहा है।हम सबों को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए।बच्चे अपने आप में आत्मविश्वास जगा कर एक अच्छा इंसान बने ताकि अपने जीवन के लक्ष्य को वह प्राप्त कर सके।

डॉ० परिधि राज ने कहा कि विवेकानंद जी की कही बातें युवाओं में जोश भरने का काम करती है।उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी एवं ओजपूर्ण विचारों से सुप्त लोगों को जागृत किया। हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभेंदु चंदन,राजेंद्र लाल बरनवाल,कुमार प्रशांत,बहन अनुष्का सिंह तनुश्री पांडेय का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button