झारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

 झांकी के साथ निकाली गई भगवान शिव की बारात

सैंकड़ों की संख्या में द्धालु रहे मौजूद

संयुक्ता न्युज डेस्क

लातेहार – छिपादोहर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महिला मंडली के द्वारा शिव मंदिर देवी मंडप के प्रांगण में शंकर जी एवं पर्वती जी के पूजन की गई. साथ ही लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया. बता दें कि शंकर जी की बारात एवं झांकी निकाल कर पूरे बाजार ,हाई स्कूल चौक, आदर्श नगर, चेक नाका, बस स्टैंड ,देवी मंडप आदि जगह पर भ्रमण किया गया। वहीं इस झांकी को देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में द्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ गई. लोगों ने इस कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की. महिला मंडल के संरक्षक दीपा देवी ने बताया कि हमें काफी खुशी हो रही हैं की सभी के सहयोग से शिव जी ओर पार्वती जी का झांकी बारात कार्यक्रम सफल हुआ। शंकर जी बने संस्कार सिन्हा ने कहा कि मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है मुझे हर वर्ष शंकर जी बनने का मौका मिल रहा है। पर्वती जी बने रिमझिम कुमारी ने बताया की काफी गर्व महसूस कर रही हूं हर वर्ष पर्वती जी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है इस कार्यक्रम में प्रशासन का पूरा सहयोग रहा एव अभिभावकों का भी काफी सहयोग रहा बच्चियों के द्वारा जुलूस में आतिशबाजी एवं डांस का प्रदर्शन किया गया। जिनका बहुमूल्य योगदान रहीं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपा देवी, माधुरी देवी, उप मुखिया रीता देवी, बीना देवी, सकला देवी, सोनी देवी ,किरण देवी, सीमा देवी, समेत काफी महिलाएं शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button