डालसा के मोबाइल वैन पहुंचा पोटका के उच्च विद्यालय राज दोहा, विद्यार्थियों के बीच किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के उच्च विद्यालय राजदोहा विद्यार्थियों की बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डालसा के मोबाइल वैन पहुंचा पोटका के उच्च विद्यालय राज दोहा, विद्यार्थियों के बीच किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के उच्च विद्यालय राजदोहा विद्यार्थियों की बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया अधिवक्ता अंकित प्रताप कुंवर (एल ए डी सी जमशेदपुर) के द्वारा विद्यार्थी को कानूनी जानकारी दी गई

विद्यार्थियों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया एवं हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट बाल विवाह,बाल मजदूरी,दहेज प्रथा,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही अनाथ बच्चों के लिए अस्पॉनशरशिप्स योजना के बारे में बताया गया।
विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर चाइल्ड लाइन का टॉल फ्री नंबर 1098,नालसा का टॉल फ्री नंबर 15100,पुलिस सहायता नंबर 100/112,साइबर ठगी का टॉल फ्री नंबर 1930 आदि नंबरों पर का कॉल कर के सहायता लेने के लिए कहा गया।

मौके पर अधिवक्ता अंकित प्रताप कुंवर एल.ए.डी.सी जमशेदपुर,पी एल वी सुबोध कुमार सिंह,राजेश राव,बालेश्वर दास,सुजय दत्ता जमशेदपुर एवं पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित थे।




