Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को किया याद निकाला शोभायात्रा

हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को किया याद निकाला शोभायात्रा

हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को किया याद निकाला शोभायात्रा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 सीतलपुर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंबेडकर सेवा समिति शीतलपुर के द्वारा शोभायात्रा और झांकी निकाली गई जो सीतलपुर से अरगाघाट ,मकतपुर , कचहरी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची उसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की तादात में लोग कार्यक्रम में पहुंचे और पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान पूर्व मुखिया फुल देवी सहित कई वक्ताओं की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर अपने विचार रखें और साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लेते हुए बताया कि भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का संविधान निर्माण में अहम योगदान है। जो कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सभी धर्मों के उत्थान के लिए अपना समस्त जीवन समाज को अर्पण कर दिया

उनकी परिकल्पना एक समुदाय का विकास करने की नहीं बल्कि सभी पिछड़े को शिक्षित करने की थी आज हम उनके विचार व उनके आदर्श पर चले तो यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वही इस शोभा यात्रा को सफल बनाने मैं समिति के पुरुषोत्तम कुमार दास ,राजू दास ,जयराज दास ,सोनू दास, शंकर दास ,पप्पू दास ,कुंदन दास ,कमल दास ,लक्ष्मी देवी ,चिंता देवी ,वर्षा कुमारी ,नेहा कुमारी ,बेबी देवी ,दीपाली कुमारी सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button