‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत गिरिडीह में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, 9 जुलाई को दिल्ली में होगा छात्रों का जुटान l
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत शनिवार को गिरिडीह के नया परिसदन भवन में कांग्रेस की प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत गिरिडीह में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, 9 जुलाई को दिल्ली में होगा छात्रों का जुटान l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शनिवार को गिरिडीह के नया परिसदन भवन में कांग्रेस की प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने की। इस दौरान नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से अब तक कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ी है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान से शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनना तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। इसी अभियान के तहत आगामी 9 जुलाई को दिल्ली में विशाल छात्र जुटान आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से छात्र-युवा भाग लेंगे।
प्रेसवार्ता में नरेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, शबीर आलम, मनीर आलम, अशोक विश्वकर्मा, विनीत भास्कर, दिनेश विश्वकर्मा,राजेश तुरी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित



