Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीति

गिरिडीह अग्रसेन संघ के सदस्यो ने निकाला प्रभात फेरी, किया अग्रसेन महाराज का पूजा अर्चना 

गिरिडीह अग्रसेन संघ के सदस्यो ने निकाला प्रभात फेरी, किया अग्रसेन महाराज का पूजा अर्चना 

गिरिडीह अग्रसेन संघ के सदस्यो ने निकाला प्रभात फेरी, किया अग्रसेन महाराज का पूजा अर्चना 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: नवरात्र के मौके पर गिरिडीह अग्रसेन सेवा संघ की और महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। श्याम सेवा समिति में आयोजित अग्रसेन जयंती की शुरुवात अहले सुबह प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। श्याम सेवा समिति के श्याम मंदिर परिशर से निकले प्रभात फेरी में राकेश मोदी, मुकेश जालान, विवेश जालान, डॉक्टर आरआर केडिया, रोहित जालान, नीलकमल भारतीय के साथ शहर के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक मिट्ठू केडिया समेत कई सदस्य शामिल थे। मौके पर सदस्यो द्वारा महाराज अग्रसेन के जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे। श्याम सेवा समिति परिसर से प्रभात फेरी निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा। जहा महाराज अग्रसेन के आदमकद प्रतिमा पर सदस्यो ने सामूहिक रूप से महाराज अग्रसेन का दूगधाभिसेक किया। और पूजा अर्चना भी की।

अहले सुबह निकले प्रभात फेरी में मारवाड़ी समाज के काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। प्रभात फेरी वापस श्याम मंदिर पहुंच कर समापत हुआ। जहा सदस्यो ने महाराज अग्रसेन की धूमधाम से पूजा अर्चना किया। और उनका आह्वान भी किया। मौके पर सदस्यो ने भोग भी अर्पण किए। पूजा अर्चना में भी काफी संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी।

Related Articles

Back to top button