पूर्व विधायक ने मंत्री से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत —–
पूर्व विधायक ने मंत्री से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत -----

पूर्व विधायक ने मंत्री से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत —-
संवाददाता:ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा:- विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक श्री यादव ने बताया कि चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष तेरह सूत्री मांगों को लेकर छतीस दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चला जिसमें लगभग सभी मांगे जिला प्रशासन पुरी कर दी है। लेकिन तीन सूत्री मांग जो कि राज्य सरकार के स्तर से ही पूर्ण होगी। वहीं मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आश्वासन दिया कि आप सबों क

मांग हम राज्य सरकार से बहुत जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रखंड़ प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, युवा नेता कुमार रवि, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह वर्त्तमान मुखिया प्रतिनिधि मनैया केदार यादव, सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव आदि लोग शामिल थे।



