Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ ने आदि कर्म योगी अभियान के तहत जमसोती में शिविर लगाकर किया कुल 23 जन्म प्रमाण पत्र का वितरण।

चलकुशा( हजारीबाग )बीडीओ अमृता सिंह ने मनैया पंचायत के ग्राम जमसोती में आदि कर्म योगी अभियान के तहत ग्राम कार्य योजना की स्वीकृति हेतु बैठक किया गया।

चलकुशा बीडीओ ने आदि कर्म योगी अभियान के तहत जमसोती में शिविर लगाकर किया कुल 23 जन्म प्रमाण पत्र का वितरण।

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा( हजारीबाग ) : बीडीओ अमृता सिंह ने मनैया पंचायत के ग्राम जमसोती में आदि कर्म योगी अभियान के तहत ग्राम कार्य योजना की स्वीकृति हेतु बैठक किया गया। साथ ही कुल 23 जन्म प्रमाण पत्र वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया कुछ बच्चे जिनका नामांकन विद्यालय में नहीं था उनके नामांकन हेतु उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमसोती प्रधानाध्यापक संतोष कुमार को बुलवाकर त्वरित रूप से कुल 06 बच्चों का नामांकन किया गया

बच्चों के माता पिता को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम कार्य योजना लिया गया उसमें मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय के स्थापना बिरहोर काॅलोनी की चारदिवारी बिरहोर काॅलोनी
में घर घर में पानी की सप्लाई सोलर संचालित हाई मास्क लाइट की व्यवस्था इसके अलावा निजी आवश्यकताओं की पूर्ति के एक्शन प्लान में किशुन बिरहोर एवं अन्य चार बिरहोर के आवास की मरमती का प्रपोजल लिया गया

साथ ही जल संकट के समाधान के त्वरित निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात जमसोती के आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 506 , 334 का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 17 बच्चे उपस्थित पाए गए।आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 334 में कुछ कमियां पाई गई जिसके लिए सेविका को स्पष्टीकरण मांगा गया।

शिविर मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद् सदस्य सबिता सिंह, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव,पंचायत सचिव कारू राणा रूपेश कुमार यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button